Breaking News

गन्ना आपूर्ति और बीज वितरण को लेकर कृषकों को निर्देश, पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल ने कृषकों को सूचित किया कि यदु शुगर मिल बंद होने के कारण उसके केंद्रों को गन्ना आपूर्ति के लिए चीनी मिल रूपापुर, चीनी मिल द्वारिकेश फरीदपुर, चीनी मिल रजपुरा और वीनस शुगर मिल मझावली को आवंटित किया गया है।
उन्होंने बताया कि चीनी मिल रूपापुर के केंद्रों पर गन्ना की कम आपूर्ति होने की स्थिति में मिल द्वारा मिल बंदी संबंधी नोटिस जारी किया जा सकता है। इसलिए कृषकों से आग्रह है कि वे पेराई योग्य गन्ना शीघ्र मिलों को उपलब्ध कराएं।
साथ ही, बसन्तकालीन गन्ना बुवाई हेतु गन्ना बीज के वितरण की जानकारी दी गई है। शाहजहांपुर, पीलीभीत और पुवायां शोध केंद्रों से जनपद को को.शा. 13231, यू.पी. 14234, को.शा. 17231, को.शा. 13235 और को.शा. 15023 प्रजातियों का कुल 830 कुंतल बीज आवंटित किया गया है। बीज का वितरण कृषि विभाग के पोर्टल http://upagriculture.com� पर पंजीकरण कराने वाले कृषकों को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। वर्तमान में क्षेत्रीय स्तर पर चीनी मिल बदायूं के क्षेत्र में 52,500 कुंतल और चीनी मिल बिसौली के क्षेत्र में 80,500 कुंतल अनुमानित बीज उपलब्ध है।
कृषकों से अपील की गई है कि गन्ना बीज हेतु इच्छुक किसान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बदायूं से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर: 7081202506।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …