Breaking News

बिल्सी: नवनिर्मित नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में देव प्रतिमाओं का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Spread the love

गोविंद देवल, बिल्सी से
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या 5 स्थित दुर्गा कॉलोनी में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में शनिवार को शिव परिवार, राम दरबार एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात हवन-यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद सुसज्जित रथों पर विराजमान प्रतिमाओं की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य में कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग रहा। रविवार को सभी देव प्रतिमाओं की मंदिर में विधिवत स्थापना की जाएगी। इसके अगले दिन सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर मुन्ना सिंह चौहान, दीपक चौहान, रंजीत सिंह चौहान, जयप्रकाश ओझा, बागीश गुप्ता, रोहित चौहान, अनुराग चौहान, हरिओम शर्मा, पप्पू सिंह उर्फ हिटलर सिंह, राहुल वार्ष्णेय, मुकेश प्रजापति, राजू शर्मा, रेनू सिंह, कृष्णा ओझा, भानुमति देवी, दानवती देवी, अमरदीप माहेश्वरी, प्रदीप माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनबेहटा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुना

Spread the loveबिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित शिव मंदिर …

error: Content is protected !!