Breaking News

बिल्सी: महाशिवरात्रि को लेकर उत्साह चरम पर, कछला गंगा घाट के लिए रवाना हो रहे कांवड़िये; रंजना तिराहा पर तीन दिवसीय भंडारा

Spread the love

गोविंद देवल, बिल्सी से
बिल्सी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। श्रद्धालु कांवड़ लेकर जल भरने के लिए कछला गंगा घाट की ओर रवाना हो रहे हैं। पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से नगर के रंजना तिराहा पर तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, विधायक हरीश शाक्य तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने पहुंचकर प्रसाद वितरित किया और आयोजन समिति की सराहना की।
नगर की दयालु मित्रगण सेवा समिति के संचालक राजेश चंद्र ‘जाजू’ महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार 22वें वर्ष भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा 13 फरवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी तक निरंतर चलेगा।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत अंबियापुर चौराहा, बदायूं चौराहा, सिरासोल चौराहा, रंजना तिराहा, खैरी बस स्टैंड तथा अटल चौक पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस मौके पर पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, डॉ. उमेंद्र गुप्ता, अमित माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, दीपक चौहान, सचिन सक्सेना ‘कल्लू’, प्रखर माहेश्वरी, अमित कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!