Breaking News

बिल्सी: श्रीमद् भागवत कथा में कालिया नाग दमन प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

गोविंद देवल, बिल्सी से
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम रिसौली के मजरा भिलौलिया स्थित शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया।
मैनपुरी से पधारी कथावाचक शिवांगी माधव ने श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग के दमन का प्रसंग अत्यंत भावपूर्ण ढंग से सुनाया। उन्होंने कहा कि जब यमुना नदी का जल कालिया नाग के विष से दूषित हो गया और गोकुलवासी संकट में पड़ गए, तब बाल स्वरूप में भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना में प्रवेश कर कालिया नाग का मर्दन किया।
कथावाचक ने बताया कि यह प्रसंग हमें संदेश देता है कि जब-जब धर्म और समाज पर संकट आता है, तब ईश्वर स्वयं अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं। कालिया नाग को अहंकार और विषैली प्रवृत्तियों का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान का उसके फनों पर नृत्य करना इस बात का प्रतीक है कि सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है।
कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह, वीरेश कुमार, प्रेमपाल, दिनेश कुमार, अमनेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!