Breaking News

बिल्सी: भक्ति धाम व संकट मोचन दरबार में हनुमान जी पर चोला चढ़ाया, भव्य श्रृंगार के बाद प्रसाद वितरण

Spread the love


गोविंद देवल, बिल्सी से
बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित भक्ति धाम पर शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जी पर विधि-विधान से चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा एवं भक्तों ने बालाजी महाराज का विशेष चोला चढ़ाकर आकर्षक श्रृंगार किया। आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इधर, गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना की। आरती के पश्चात यहां भी प्रसाद वितरण किया गया। पूरे नगर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!