Breaking News

उत्तराखंड का पांच दिवसीय एक्स्पोज़र विजिट संपन्न, छात्रों ने जाना आयुर्वेद, वन्यजीव संरक्षण व तकनीकी शिक्षा का महत्व

Spread the love

बिसौली | संवाददाता आई एम खान

ब्रजभूमि की शस्यश्यामला क्षेत्र स्थित पीएम श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, नागपुर नूरपुर (बिसौली, बदायूं) के 40 छात्रों का पांच दिवसीय उत्तराखंड एक्स्पोज़र विजिट सकुशल संपन्न हो गया। छात्रों ने इस दौरान आयुर्वेदिक औषधि ज्ञान, हर्बल गार्डन, वन्यजीव संरक्षण, तकनीकी शिक्षा, टीम वर्क एवं सहयोग की भावना को करीब से समझा।
जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने विजिट के सफल आयोजन पर शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से छात्रों में आत्मविश्वास, सहयोग और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को प्रत्यक्ष रूप से देखना और तकनीकी शिक्षा की जानकारी प्राप्त करना छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है।
प्रधानाचार्य आकाश वार्ष्णेय ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्रों ने ITI Roorkee के शोध विभाग का अवलोकन किया और वहां अनुशासन व्यवस्था व सौर घड़ी के माध्यम से समय मापन की प्रक्रिया को समझा। इसके अलावा Wildlife Institute of India, देहरादून में पौधों पर हो रहे शोध, पेड़ों के बीजों की जानकारी तथा प्रकृति संरक्षण के महत्व को जाना।
छात्रों ने Patanjali Yogpeeth में योगाभ्यास, प्राकृतिक चिकित्सा एवं वनस्पति औषधियों से निर्मित उत्पादों को देखा और समझा। उन्हें बताया गया कि प्राकृतिक औषधियां मानव जीवन के लिए संजीवनी के समान हैं।
जिला समन्वयक चंद्रभान यादव ने एक्स्पोज़र विजिट प्रभारी रामलखन यादव, सहयोगी शिक्षकों व प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विजिट छात्रों में नेतृत्व क्षमता और पारस्परिक एकजुटता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
विद्यालय में बस पहुंचने पर अभिभावकों ने छात्रों का जोरदार स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। विजिट के दौरान छात्रा निर्दला और छात्र विपिन का नेतृत्व व सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर एसएमडीसी के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!