Breaking News

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, 976 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Spread the love

बिसौली | संवाददाता आई एम खान

बिसौली के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में बुधवार से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
विद्यालय परिसर में साफ-सफाई के साथ निर्वाध बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं वॉइस रिकॉर्डर की जांच कर ली गई है, ताकि परीक्षार्थी भयमुक्त माहौल में परीक्षा दे सकें।
केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि केंद्र पर हाईस्कूल के 505 तथा इंटरमीडिएट के 471 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस प्रकार कुल 976 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में न्यूनतम दो कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे, जिनमें एक बाहरी विद्यालय से तथा एक संबंधित केंद्र से होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पांच कमरों पर एक मोचक की व्यवस्था भी रहेगी।
उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुरूप निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
इस दौरान बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णुकांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, परीक्षा सह प्रभारी हरदीप सिंह, आंतरिक सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी, राजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!