Breaking News

सड़क किनारे दो दिन से पड़ा गौवंश का शव, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

बिसौली | संवाददाता आई एम खान

बिसौली क्षेत्र के दवतोरी रोड स्थित निकटवर्ती गांव बंजरिया में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव की मुख्य सड़क किनारे पिछले दो दिनों से एक गौवंश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। अब तक न तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और न ही अंतिम संस्कार किया गया, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की सूचना कई बार ग्राम प्रधान को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति यह है कि आवारा कुत्ते और जंगली जानवर शव को नोचते नजर आ रहे हैं। इससे जहां एक ओर बेहद दर्दनाक दृश्य उत्पन्न हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पूरे गांव में दुर्गंध फैलने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमी विभु शर्मा ने बदायूं पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर शव का उचित निस्तारण कराना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि बंजरिया ग्राम पंचायत में बनी गौशाला की क्षमता लगभग 50 गौवंश रखने की है, जबकि वर्तमान में वहां केवल 14 गौवंश ही मौजूद बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में दर्जनों गौवंश सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं।
खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बलराम श्रीवास्तव को प्रथम गीत गुलमोहर सम्मान-2026 आचमन फाउंडेशन की ‘गीत निशा’ में गूंजे सुर

Spread the loveबदायूँ। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था ‘आचमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में …