Breaking News

भगवान वाल्मीकि स्वागत द्वार की मांग, विधायक राजीव कुमार सिंह ने दिया आश्वासन

Spread the love

उसहैत | संवाददाता गोविंद देवल

उसहैत कस्बे में क्षेत्रीय विधायक एवं सभापति, प्रतिनिहित विधान समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ, श्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया को वाल्मीकि समाज के दो दर्जन से अधिक लोगों ने मांग पत्र सौंपकर भगवान वाल्मीकि स्वागत द्वार निर्माण की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कस्बे में भगवान वाल्मीकि के नाम पर एक भव्य स्वागत द्वार बनाया जाना चाहिए, जिससे समाज की आस्था को सम्मान मिल सके। मांग पत्र प्राप्त करने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उसहैत में वाल्मीकि द्वार का निर्माण कराया जाएगा।
मांग पत्र पर प्रदीप कुमार (जिला महासचिव, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज शाखा बदायूं व प्रदेश अध्यक्ष, सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन उ.प्र.), बाबूराम, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, कल्याण, प्रमोद, दुर्वेश, रामदास, डालचंद, माखन, रिंकू, राहुल, पंकज सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षर थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …