Breaking News

19 फरवरी को रस्तोगी धर्मशाला में मनाई जाएगी शिवाजी जयंती, विरुआबाडी मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

Spread the love

बिसौली | संवाददाता गोविंद देवल

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को शहर की रस्तोगी धर्मशाला में धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती समारोह के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विरुआबाडी मंदिर से भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
इस संबंध में आर्य समाज चौक स्थित रस्तोगी धर्मशाला में आयोजित बैठक में जयंती समारोह समिति के संयोजक श्रीकांत मराठा ने बताया कि कार्यक्रम प्रातःकालीन सत्र से प्रारंभ होकर सायंकालीन सत्र तक चलेगा। मंचीय कार्यक्रमों में प्रबुद्धजनों के विचार, स्कूली बच्चों के भाषण तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजे नगर के बिरुआवाडी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पथिक चौक से टिकटगंज, सर्राफा बाजार होते हुए आर्य समाज चौक पर संपन्न होगी। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।
बैठक में आयोजन समिति के संजय राना, हरिकृष्ण वर्मा, प्रमोद शर्मा, अनिल जाधव, शिवाजी मराठा, सिकंदर पटेल, हरि मराठा, प्रशांत कुमार जाधव, संजय मराठा, अमन राज, दिलीप जाधव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रालोद नेता मलूक नागर के बयान पर भड़का पाल समाज सपा प्रदेश अध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय लोक दल के नेता मलूक नागर द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश …