Breaking News

बिल्सी बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन, एसडीएम प्रशासन का न्यायालय बहिष्कार जारी रखने का लिया निर्णय

Spread the love

बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बार सभागार में आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने एसडीएम प्रशासन द्वारा कथित अभद्र व्यवहार और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक संबंधित एसडीएम प्रशासन का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक उनके न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार जारी रखा जाएगा।
बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी व्यक्त की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील बिल्सी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच चुका है और उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
महासचिव ज्ञानसिंह त्यागी ने कहा कि एसडीएम प्रशासन का व्यवहार अधिवक्ताओं और जनता के प्रति उचित नहीं है, जिसके कारण समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा और फरियादियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, गिरीश बाबू, सोहनपाल, रामनाथ शर्मा, सलीम मियां, हेमेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, बागीश माहेश्वरी, श्रीराम, योगेश बिसारिया, संजीव कुमार, अजय पाल सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, सतीश चंद सिंह, आशीष शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमे पर अकीदत के साथ अदा की गई नमाज

Spread the loveमुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी दुआ संवाददाता : आई …

error: Content is protected !!