Breaking News

एएसपी अनुकृति शर्मा को भावभीनी विदाई, एसपी कृष्ण कुमार ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल, सम्भल
सम्भल। पुलिस लाइन बहजोई स्थित सभागार में बुधवार को एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद से गैर जनपद स्थानांतरित हुईं एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने कहा कि अनुकृति शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
एसपी ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए कहा कि जहां भी उनकी तैनाती होगी, वे अपनी कार्यकुशलता से जनपद का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए उनके सरल स्वभाव और कार्यशैली की सराहना की।
अपने संबोधन में अनुकृति शर्मा ने जनपद सम्भल में मिले सहयोग के लिए समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करने से ही बेहतर परिणाम संभव होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह में जनपद के वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
#UPPolice उत्तर प्रदेश पुलिस


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!