Breaking News

हमारे आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव में निपुण नौनिहालों का सम्मान, शिक्षा व कौशल विकास पर दिया जोर

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल, वजीरगंज (बदायूं)
वजीरगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज में सोमवार को “हमारे आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी एवं खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाने की दिशा में जनसमुदाय को निपुण भारत मिशन की अवधारणा से अवगत कराना रहा। इसके अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बाल वाटिका के बच्चे तथा विद्यालय में नामांकित कक्षा 1 एवं 2 के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा ब्लॉक क्षेत्र से आए 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के समस्त निपुण बालवाटिका बच्चों एवं ईसीसी एजुकेटर को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिलाल बदायूंनी ने किया।
ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने कहा कि “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव पूरी तरह बच्चों को समर्पित कार्यक्रम है और वह बच्चों के हित में हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनेश मिश्रा, मंत्री सलमान खान, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरज शर्मा, मंत्री इंद्रेश, एआरपी अनूप कुमार शर्मा सहित ब्लॉक क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ईसीसी एजुकेटर, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी ने निपुण भारत के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!