Breaking News

एडीएम ने दत्तक ग्रहण अभिकरण इकाइयों का किया निरीक्षण

Spread the love

, सुरक्षा व साफ-सफाई के दिए सख्त निर्देश
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। जिला निरीक्षण समिति के तत्वावधान में महिला कल्याण विभाग से संचालित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण तथा स्वैच्छिक संगठन दलित ग्रामीण विकास संस्थान बदायूँ द्वारा संचालित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण इकाई का मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने की।
समिति ने शहर के मोहल्ला नकपुर गली नं. 01 में संचालित स्वैच्छिक संगठन की इकाई एवं महिला अस्पताल में संचालित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण का निरीक्षण कर वहां रह रहे अनाथ बच्चों के खानपान, स्वास्थ्य, देखभाल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
संस्था के सचिव अनूप सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में स्वैच्छिक संगठन की इकाई में सात बच्चे संवासित हैं। सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा चुका है और वे स्वस्थ हैं। बच्चों की दत्तक ग्रहण संबंधी वैधानिक प्रक्रिया प्रचलित है। वहीं राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण के प्रबंधक/समन्वयक ने अवगत कराया कि वहां एक बच्चा संवासित है, जिसका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम अरुण कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, गृहों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा आने-जाने वाले व्यक्तियों का पूरा विवरण पंजिका में दर्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा के संबंध में शासनादेश में निर्धारित मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी अभिलेख सुव्यवस्थित रखे जाएं। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम) सर्वेश दास, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य प्रमिला गुप्ता, बाल कल्याण समिति की सदस्य सविता मालपाणी, संरक्षण अधिकारी (संस्थागत) प्रीती कौशल, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत) रवि कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!