Breaking News

बकाया बिल पर बिजली विभाग का शिकंजा, कई कनेक्शन काटे

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान, बिसौली
विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के निर्देश पर नगर में बिजली विभाग ने बकायादारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओ अमित कुमार और अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न मोहल्लों में कार्रवाई की। विभागीय टीम को देखते ही बकायादारों में हड़कंप मच गया।
एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि एक लाख रुपये से अधिक का विद्युत बिल बकाया होने और पूर्व चेतावनी के बावजूद भुगतान न करने पर मोहल्ला साहूकारा में शिव शंकर रस्तोगी और प्यारेलाल, पठान टोला में बाबूराम, मोहल्ला बुध बाजार में मो. ईसाक व कौशल किशोर, मोहल्ला गुलाब बाग में माया देवी, महेंद्र पाल, बबलू, ब्रह्मदेव कॉलोनी में हरि नारायण शर्मा व नरेश पाल सिंह, गदरपुरा में जाकिर तथा आसफपुर रोड पर कैलाशो देवी के मीटर उखाड़कर विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए। साथ ही अग्रिम विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित उपभोक्ताओं को पहले ही बकाया जमा करने की चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद भुगतान न करने पर यह कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने भी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कानूनी कार्रवाई और असुविधा से बचने के लिए तत्काल अपने बकाया बिलों का भुगतान करें।
अभियान के दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल यादव, विकास, फैजान, राजेंद्र सहित विभागीय टीम मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!