Breaking News

बदायूं: सट्टा कारोबार में तीन गिरफ्तार, लाखों रुपए व मोबाइल बरामद

Spread the love

बदायूं, 26 फरवरी 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 ब्रजेश कुमार सिंह के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने आज साहू गेस्ट हाऊस के सामने मायादेव मेडीकल स्टोर पर सट्टे की खाई वाडी करते तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सत्यदेव पुत्र प्रेमबाबू
चन्दन साहू पुत्र प्रेमबाबू साहू
प्रेमबाबू साहू पुत्र सोहनलाल
(सभी निवासी मौहल्ला चौधरी सराय, लालता प्रसाद मंदिर वाली गली, थाना कोतवाली, जनपद बदायूं)
बरामदगी: कुल ₹1,05,660 नगद, एक मोबाईल OPPO A53 और सट्टा पर्ची।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उ0नि0 सुजीत कुमार सिंह, थाना कोतवाली
उ0नि0 बाबू खाँ, थाना कोतवाली
आरक्षी पराग चौधरी, थाना कोतवाली
आरक्षी लविन कुमार, थाना कोतवाली
पुलिस ने बताया कि मामले में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!