Breaking News

बिल्सी तहसील के गांव में देर रात अग्निकांड, हजारों का नुकसान

Spread the love


कुदरनी गांव में घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
बिल्सी तहसील क्षेत्र के कुदरनी गांव में गुरुवार देर रात एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
गांव निवासी शैलेश ने बताया कि आग शिव शंकर के घर में लगी। घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर ही मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
बताया जा रहा है कि आग में करीब 10 हजार रुपये की नकदी सहित घरेलू उपयोग का सामान जल गया। पीड़ित परिवार के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!