Breaking News

बिल्सी में बाबा महाकाल की भव्य भस्म होली का आयोजन शिव शक्ति भवन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी होली

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। होली महापर्व के पावन अवसर पर नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में 2 मार्च को बाबा महाकाल की भव्य भस्म होली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम के समय बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न होगा।
आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन और अर्चना के साथ होगा। इसके बाद बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा और भस्म होली खेली जाएगी।
इस दौरान भक्तगण “हर-हर महादेव” और “जय महाकाल” के जयघोष के साथ भक्ति रस में सराबोर होंगे। आयोजकों के अनुसार, नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।
भस्म होली के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद का पूर्ण अनुभव हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!