Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में धूमधाम से मना रंगोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों, गुलाल और गुजिया की मिठास ने बांधा समां

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
होली के पावन पर्व पर ब्लूमिंगडेल स्कूल में रंगों का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में रंगारंग प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने होली की मस्ती से सराबोर नृत्य, मधुर गायन एवं लघुनाटिकाओं के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनमोहक एवं संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच गुलाल की फुहार और गुजिया की मिठास ने उत्साह को और भी बढ़ा दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने होली पर्व के महत्व पर आधारित कविताओं का पाठ किया तथा अपने विचार व्यक्त कर सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
विद्यालय अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने अपने संबोधन में होली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए विद्यार्थियों को त्योहार की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कोर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और इस यादगार अवसर का भरपूर आनंद उठाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …