Breaking News

होली मिलन में झलका भाईचारा, समाज के प्रतिभाशाली लोगों का हुआ सम्मान

Spread the love

बिल्सी। संवाददाता गोविंद देवल।
अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को शिशु शिक्षा सदन स्कूल में होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक रजनीश शर्मा ने सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने विदेश कुमार शर्मा तथा एडीओ पंचायत पद से सेवानिवृत्त हुए ऋषिकांत उपाध्याय को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में विद्यालय के बच्चों ने होली गीत और स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरेलाल शर्मा ने की। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
वहीं आशीष वशिष्ठ ने काव्य पाठ कर समा बांध दिया। इस अवसर पर समाज के मुकेश शर्मा ने यूजीसी का विरोध जताते हुए समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने की अपील की।
अंत में रजनीश शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मृदुल शर्मा, जगदीश शर्मा, राहुल शर्मा, दिवाकर शर्मा, गौतम शर्मा, अनिल दीक्षित, अनिल उपाध्याय, वरुण शंखधार, धर्मेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा, पीयूष दीक्षित, मोहित उपाध्याय, नेत्रपाल शंखधार, लव शर्मा, सोनू उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय और लालाबाबू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …