Breaking News

2 अप्रैल को बिल्सी में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 4 स्थित श्री संकट मोचन दरबार में 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह का माहौल है।
आयोजक पंडित संजय शर्मा समाजसेवी एवं महंत श्री संकट मोचन दरबार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम से पूर्व 30 मार्च 2026, सोमवार को श्री बालाजी की ज्योति मेहंदीपुर से चलकर बिल्सी पहुंचेगी, जिसका श्रद्धालु भव्य स्वागत करेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। इस आयोजन में दरबार के सेवक और सभी भक्तगण सहयोग करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!