Breaking News

पेट में संक्रमण से सात वर्षीय छात्रा की मौत, गांव में शोक

Spread the love

संवाददाता:
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम दिधौनी में एक मासूम छात्रा की पेट में संक्रमण के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार गांव दिधौनी निवासी सुनील कुमार की सात वर्षीय पुत्री प्रज्ञा गांव के मिथिलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले वह घर पर खेलते समय गिर गई थी, जिससे उसके पेट में अंदरूनी चोट लग गई थी। शुरुआत में चोट को सामान्य समझकर परिजनों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और पेट में संक्रमण बढ़ गया।
इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बाद में परिजनों ने छात्रा के शव का कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है। ग्राम प्रधान गोपाल शाक्य सहित तमाम ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!