Breaking News

वजीरगंज के तन्मय सिंह बने लेफ्टिनेंट, पासिंग आउट परेड के बाद सेना में हुए शामिल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वजीरगंज कस्बे के तन्मय सिंह ने कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। पासिंग आउट परेड के बाद वह आधिकारिक रूप से सेना का हिस्सा बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
तन्मय सिंह के पिता पी.पी.एस. सुरसेना में केंद्र अधिकारी के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन सीडीआरआई लखनऊ में शोध कार्य कर रही हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी जताते हुए इसे परिवार, वजीरगंज और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।
तन्मय सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वजीरगंज कस्बे से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बदायूं के ब्लूमिंगडेल स्कूल से हाईस्कूल 10 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण किया। आगे की पढ़ाई उन्होंने केंद्रीय विद्यालय इफको से इंटरमीडिएट तथा रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर पूरी की।
तन्मय ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त किया और सेना में कमीशन हासिल किया। देश सेवा उनका शुरू से ही लक्ष्य रहा है, जिसमें प्रवक्ता कौशल कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेफ्टिनेंट तन्मय सिंह को ऐतिहासिक लद्दाख स्काउट रेजीमेंट में तैनाती मिली है, जहां वह अब लद्दाख क्षेत्र में देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लक्ष्य की स्पष्टता, सकारात्मक दृष्टिकोण, और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी

Spread the love तीर्थंकर महावीर नर्सिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर और एल्युमिनाई रिलेशन सेल की …

error: Content is protected !!