Breaking News

एचपीसीएल प्लांट में दिनदहाड़े डबल मर्डर, प्रबंधक और उप-प्रबंधक को गोली मारकर हत्या

Spread the love


बदायूं। जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सेजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में गुरुवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई। प्लांट के अंदर घुसकर अज्ञात हमलावर ने कंपनी के प्रबंधक और उप-प्रबंधक को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे नोएडा निवासी प्रबंधक सुधीर गुप्ता पुत्र दयाकिशन और लखीमपुर निवासी उप-प्रबंधक हर्षित मिश्रा एचपीसीएल प्लांट परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी प्लांट के अंदर घुस आया और दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि गोली मारने का आरोप कंपनी में पहले पेलोडर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर चुके एक कर्मचारी पर लगाया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी करीब एक घंटे तक परिसर में तांडव करता रहा, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही थाना मूसाझाग और दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!