Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पंचम के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

बरेली। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को विद्यालय परिसर में कक्षा पंचम के विद्यार्थियों के सम्मान में गरिमामय विदाई आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक और प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया।
शिशु भारती प्रमुख एवं शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के मीडिया प्रभारी कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा चतुर्थ के विद्यार्थियों ने विदाई ले रहे विद्यार्थियों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य, कविता और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव और यादों को साझा करते हुए भावुक क्षण भी व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि दिनेश मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सत्य, परिश्रम और अनुशासन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने भी विद्यालय और अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यहां बिताए गए वर्ष उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियां बनकर हमेशा साथ रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए और शांति पाठ के साथ समारोह का समापन हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती अलका नवीन, रामेश्वर सिंह, नितिन कुमार, बांकेलाल, संजीव उपाध्याय, बसंत लाल, धीरज सिंह, हिरदेश श्रीवास्तव सहित संपूर्ण आचार्य परिवार मौजूद रहा।
यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक अवसर साबित हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!