Breaking News

बिल्सी कस्बा चौकी को मिला नया इंचार्ज, एसएसपी ने किया तबादला

Spread the love


बदायूं। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में बिल्सी कस्बा चौकी को नया इंचार्ज मिल गया है।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक कपिल कुमार को थाना बिल्सी से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी कस्बा, थाना बिल्सी बनाया गया है। इसके साथ ही निरीक्षक रविन्द्र सिंह को निरीक्षक अपराध थाना उसावां से हटाकर प्रभारी स्वाट टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं उपनिरीक्षक रिंकू कुमार का पूर्व में प्रभारी चौकी अब्दुल्लागंज थाना उझानी से थाना मुजरिया किया गया स्थानांतरण संशोधित करते हुए उन्हें उपनिरीक्षक थाना मुजरिया पर ही तैनात किया गया है।
यह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद जारी किया गया है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Spread the loveबिसौली। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में शुक्रवार सुबह दो …

error: Content is protected !!