Breaking News

780 किलो वजन उठाकर रचा कीर्तिमान: प्रवक्ता प्रदीप कुमार को योग कक्षा में किया गया सम्मानित

Spread the love

बदायूं। चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतने वाले राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता प्रदीप कुमार को शुक्रवार को बदायूं ऑडिटोरियम में आयोजित योग कक्षा के दौरान सम्मानित किया गया।
प्रदीप कुमार ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुल 780 किलोग्राम वजन उठाकर प्रदेश, जिले और अपने विभाग का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ के सेक्टर-42ए स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई थी, जिसमें उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।
उनकी इस उपलब्धि पर योग कक्षा के दौरान उपस्थित लोगों ने अंगवस्त्र व योग संबंधी पुस्तक भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एस.के. आजाद, अनुदेशक अनिल कुमार तथा प्रदीप कुमार की पत्नी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक अखिलेश चौबे, भीम सिंह सागर, आवेश सिंह, संजीव चौहान, सत्य प्रकाश, राजेंद्र सिंह, सुरेश पाल सिंह, सतीश चंद्र सिंह, संध्या यादव, शांति राठौर, लवली चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर एवं अन्य साथियों ने प्रदीप कुमार को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम और रोशन करने की कामना


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!