Breaking News

बिसौली में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the love

बिसौली। नगर व क्षेत्र में रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में जुटे और अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाकर इबादत की।
नगर की कादरी मस्जिद में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष एवं मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने रोजा, नमाज और जकात की फजीलत बयान की। उन्होंने कहा कि रमजान का तीसरा और आखिरी अशरा चल रहा है, जिसमें एतकाफ की भी विशेष अहमियत होती है। इस दौरान सभी मोमिनों को अपने रब को राजी करने के लिए कलमा-ए-तैयबा और इस्तगफार की अधिक से अधिक तिलावत करनी चाहिए।
उन्होंने लोगों से रमजान के इस अंतिम अशरे में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और जरूरतमंदों, गरीबों व मिस्कीनों की मदद करने की अपील की। नमाज के अंत में मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने मुल्क की खुशहाली, तरक्की, अमन-शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त कर स्थिति का जायजा लिया, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!