Breaking News

बदायूं को स्थानीय सांसद मिलना चाहिए, तभी जनता की भावनाओं का होगा सम्मान : दद्दा जी महाराज

Spread the love

बदायूं। सनातन धर्म कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक भागवत भास्कर आचार्य पं. मुमुक्षु कृष्ण (दद्दा जी) महाराज ने बदायूं के विषय में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से बदायूं को स्थानीय सांसद नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता का जनता के बीच न होना कई बार लोगों की भावनाओं को आहत करता है। वर्तमान सपा सांसद के कार्यकाल को लगभग दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और देखा गया है कि वह रमजान, ईद, बकरीद, रोजा इफ्तार जैसे मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रमों में अक्सर मौजूद रहते हैं।
दद्दा जी महाराज ने कहा कि हाल ही में हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होली बीता है, लेकिन इस अवसर पर सांसद की उपस्थिति नहीं रही। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के दो प्रमुख त्योहार होली और दीपावली हैं, जिन पर भी सांसद का उपस्थित न रहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता है।
उन्होंने कहा कि सांसद को केवल एक समुदाय का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करना चाहिए, क्योंकि उन्हें वोट सभी वर्गों के लोगों ने दिया है। ऐसे में सभी धर्मों और समाज के लोगों के सुख-दुख और त्योहारों में सहभागिता जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जब तक बदायूं को स्थानीय सांसद नहीं मिलेगा, तब तक यहां की जनता की भावनाएं आहत होती रहेंगी। इसलिए बदायूं के विकास और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय सांसद की आवश्यकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!