Breaking News

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान तेज, पांच मंडलों में लगे प्रशिक्षण वर्ग

Spread the love

बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जनपद के विभिन्न मंडलों में प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया गया। दातागंज नगर, सहसवान ग्रामीण, कादरचौक, सिविल लाइन और करनपुर मंडलों में आयोजित इन वर्गों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक प्रशिक्षण दिया गया।
दातागंज नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शिव पैलेस में आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। सहसवान ग्रामीण मंडल में प्रेम रिसॉर्ट में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने किया। कादरचौक मंडल में ममता उत्सव लॉन में वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता, सिविल लाइन मंडल में वैभव लॉन में वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह और करनपुर मंडल में ब्लू ऑर्चिड बिसौली में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ डॉ. आशीष शर्मा ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को व्यापक लाभ मिल रहा है। उन्होंने उज्ज्वला, जनधन और मातृत्व वंदना योजना का उल्लेख करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया।
प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने बूथ प्रबंधन को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। वहीं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संगठन विस्तार और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बल दिया।
वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह और मनोज कृष्ण गुप्ता ने वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की मजबूती उसके स्पष्ट सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में निहित है। डॉ. आशीष शर्मा ने संगठन के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए इसे अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम बताया।
प्रशिक्षण वर्ग में सात सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नेशनल यूथ फेस्टिवल में चमके डॉ. मदन मोहन लाल, जूरी मेंबर के रूप में किया प्रतिनिधित्व, हुए सम्मानित

Spread the love बदायूं। भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित नेशनल यूथ …

error: Content is protected !!