Breaking News

NMMS परीक्षा में बाराचिर्रा विद्यालय के दो छात्रों का जलवा, 4 साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति

Spread the love

कादरचौक (बदायूं)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में कादरचौक ब्लॉक के संविलियन विद्यालय बाराचिर्रा के दो छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रविवार को घोषित परिणाम में विपिन और शशि गौतम ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि के बाद दोनों को आगामी चार वर्षों तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलेगा।
छात्र-छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षक राजीव कुमार जौहरी ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय परिवार का कहना है कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!