Breaking News

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the love

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

बिल्सी (बदायूं)। नगर स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने नीट-2026 परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्राएं अग्रिमा माहेश्वरी, आस्था वार्ष्णेय तथा वैष्णवी यादव ने प्रथम प्रयास में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के डॉ. मधुसूदन चक्रबर्ती की फिजिकल एजुकेशन एंड वैल बीइंग पाठ्य पुस्तक प्रकाशित

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की फैकल्टी डॉ. …