बिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी भक्त मंडली के तत्वावधान में सेवादारों ने श्रद्धा और विधि-विधान के साथ श्री हनुमान जी महाराज का चोला चढ़ाया। इस दौरान भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इसके अलावा नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर, संकट मोचन दरबार तथा बलदेव धाम में भी मंगलवार के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। धार्मिक आयोजनों के चलते नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा और मंदिरों में जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा।
Budaun Amarprabhat