Breaking News

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the love

सहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के उद्देश्य से संगठन में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर. शाह ने सूफी मुजाहिर को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही संगठन के विस्तार के तहत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषित की गई नई कार्यकारिणी में इमशाद अली को जिला उपाध्यक्ष और दीपक सक्सेना को मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा गया है। इस नियुक्ति पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंच की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान आकाश वाल्मीकि, नईम कुरैशी, तय्यन खांन सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …