Breaking News

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the love

सहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सहसवान और जिले का मान बढ़ाया है। अनम ने परीक्षा में 98.95 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
अनम अंसारी आफाक अहमद (अंसारी आयरन स्टोर) की सुपुत्री हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके पैतृक आवास पर खुशी का माहौल छा गया। बधाई देने वालों और शुभचिंतकों का घर पर तांता लगा हुआ है, जो मिठाई खिलाकर अनम की इस सफलता का जश्न मना रहे हैं।
अनम की मेधावी छवि का अंदाजा उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि से भी लगाया जा सकता है। वह प्रसिद्ध समाजसेवी ताहिर हुसैन अंसारी की भतीजी हैं। इसके अतिरिक्त, वह जिले के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इत्तेहाद आलम की बहन शबनम जहाँ की पुत्री हैं। परिजनों ने अनम की इस कामयाबी पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है।
अनम की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। उनकी सफलता पर स्थानीय निवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग की विभिन्न नीतियों के विरोध में नायब तहसीलदार मो. हारिस के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बिसौली इकाई ने …

error: Content is protected !!