बदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आवेदन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र छात्र इस अवसर का लाभ उठा सकें।
प्राचार्य ने बताया कि जनपद के लिए 4,485 आवेदन पत्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी प्राप्ति के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
Budaun Amarprabhat