Breaking News

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the love

बदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) प्राप्त करने वाली महिलाओं से प्राथमिकता के आधार पर फैमिली आईडी बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन पेंशनधारकों के पास अभी तक राशन कार्ड या फैमिली आईडी नहीं है, वे जल्द से जल्द इसे बनवाकर कार्यालय में जमा करें।

उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में 7,912 निराश्रित महिला पेंशनधारक हैं। जिन महिलाओं के पास राशन कार्ड अथवा फैमिली आईडी उपलब्ध नहीं है, वे ऑनलाइन आवेदन कर फैमिली आईडी बनवाएं और उसकी प्रति जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, बदायूं, कक्ष संख्या-129 में जमा करें।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि फैमिली आईडी बनवाने के लिए निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने सभी पात्र महिला पेंशनधारकों से समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की, ताकि भविष्य में पेंशन से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!