Breaking News

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love


पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में सोमवार को पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वन व वन्य जीव संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर मशहूर जादूगर वी सम्राट द्वारा खेल खेल, हास्य विनोद और अपनी जादुई कला के माध्यम से विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने, वन्य जीवों का संरक्षण करने तथा मानव वन्य जीव संघर्ष से बचाव के बारे में बताया गया। जादूगर सम्राट ने कहा कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र में दो या अधिक लोग ही जंगल में काम करने जाएं।गन्ने के खेत में समूह बनाकर जाएं।वहां जाकर जोर जोर से आवाज करें जिससे गुलदार भाग जाए। गुलदार से सामना होने पर डरकर भागने के बजाय उसकी आँखों में आँख डालकर देखें। अपने हाथ ऊपर करके उसको अपना कद बड़ा दिखाने की कोशिश करें।धीरे धीरे पीछे हटें।तुरंत वन विभाग को सूचना दें।वन विभाग द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।वन विभाग के रेंजर रामकुमार ने कहा कि वन नष्ट होने से जीव जंतु ही नहीं अपितु मानवता का भी नाश होता है।एक पेड़ सौ पुत्र समान की अवधारणा पर हमको काम करना होगा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वन दारोगा परशुराम सिंह, वन दारोगा तेजपाल सिंह, अरुण दीक्षित,रामबली,योगाचार्य अरुण राजपूत,शाजिया खान, फर्नाज़,दीपांशी,साहिबा,लक्ष्मी चौहान आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में लाखों की चोरी

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी- बदायूं हाईवे पर इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी …