Breaking News

अशुद्ध वेद मंत्र बोलने से हानि होती है : आचार्य संजीव रूप*

Spread the love

प्रतियोगिताएँ
*अशुद्ध वेद मंत्र बोलने से हानि होती है : आचार्य संजीव रूप*
(आज हुई मन्त्रोच्चार प्रतियोगिता )

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के गुधनी ग्राम में स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य संस्कार शाला गुरुकुल गुधनी के बच्चों की प्रतियोगिताएं चल रही हैं । आज मंत्रोच्चार प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कुमारी अनन्या आर्य प्रथम कुमारी आस्था व उर्वशी आर्य द्वितीय व तृतीय स्थान पर कुमारी वंशिका सिंह व नीरज आर्य रहे। कुमारी तृप्ति अचार्य आर्य ने कहा ‘मंत्र उच्चारण अत्यंत कठिन विधा है । इसे बाल्यकाल से ही गुरुकुलीय परंपरा से सीखा जाता है तभी उच्चारण शुद्ध होता है । आचार्य संजीव रूप ने कहा ” वेद मंत्र अशुद्ध बोला जाने से बोलने वाले और सुनने वाले दोनों को हानि होती है ! इसलिए हम निरंतर छोटे बच्चों को वेद मंत्रों का वाचन सिखाते हैं , आज गुधनी में शुद्ध मंत्र उच्चारण करने वाले सैकड़ो बच्चे व नौजवान हैं !


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …