Breaking News

सर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

सर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी ग्राम सिरासौल पट्टी सीताराम निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र रामदास की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को वीरेंद्र को किसी जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, उझानी में नई तैनाती

Spread the loveबदायूं। जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चार पुलिस …