Breaking News

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the love

बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई। इस मौके पर क्लब की ओर से इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकें भेंट कर इस लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। सांस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉक्टर सुविधा माहेश्वरी ने बालिकाओं को हाइजीन के बारे में समझाया एवं सेनिटरी पैड्स वितरित किये। वही खाने पीने की सामग्री एवं स्टेशनरी प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, प्रतिभा अग्रवाल, मधु शर्मा, डा. अर्चना वार्ष्णेय, नीरू अग्रवाल आदि उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …