प्रतियोगिताएं
*
प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता

बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी ग्राम में स्थित आर्य संस्कार शाला गुरुकुल के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जो सात दिवस तक चलेंगी । आज प्रथम दिन अभिनय प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 3 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया ‘ छोटे-छोटे बच्चों ने सुंदर अभिनय की प्रस्तुति दी ।
एकल अभिनय में कुमारी भावना आर्य प्रथम स्थान पर रहीं द्वितीय स्थान कुमारी आस्था आर्य ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान पर कुमारी उर्वशी तथा कुमारी अनन्या रहीं । युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी अनन्या आर्य तथा कुमारी भावना आर्य को प्राप्त हुआ ,द्वितीय स्थान , कुमारी आस्था व तुम्हारी भावना ने प्राप्त किया तृतीय स्थान पर कुमारी बिन्दु तथा कुमारी ने प्राप्त किया । प्रतियोगिता की जज आचार्य तृप्ति आर्य ने कहा छोटे बच्चे जब अभिनय करते हैं अथवा नृत्य करते हैं तो इससे उनमें कॉन्फिडेंस आता है तथा उनको व्यवहार का ज्ञान होता है । जो बोलते हैं उसके अनुसार अंगों का संचालन करना ही नृत्य है , फूहड़ता का नाम नृत्य नहीं है । निर्देशक आचार्य संजीव रूप ने कहा कि “प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास का उत्तम साधन हैं । कल मंत्रोच्चार प्रतियोगिता होगी जिसमें बच्चों को वैदिक मन्त्रों का वाचन करना होगा , जिसका जितना शुद्ध उच्चारण होगा उसको उच्चा स्थान मिलेगा !
Budaun Amarprabhat