Breaking News

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the love

बिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के पावन अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान के साथ भव्य श्रृंगार किया गया। सबसे पहले भगवान शिव का शुद्ध एवं स्वच्छ जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया।

श्रृंगार के उपरांत मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वजीरगंज में स्टेट बैंक और शिक्षकों की बैठक: वेतन खातों के लाभों पर चर्चा, शिक्षकों के सम्मान पर जोर

Spread the loveवजीरगंज। बेसिक शिक्षा परिषद और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए एमओयू …

error: Content is protected !!