Breaking News

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the love

इस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मछली बाजार निवासी दीपक वाल्मीकि का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। युवक का कहना है कि उसने इस संबंध में पहले भी पुलिस से संपर्क किया था। बुधवार को वह पानी की टंकी पर चढ़ गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक से बातचीत कर उसे शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उसकी बात सुनी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब चार घंटे की समझाइश के उपरांत युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

घटना के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। पुलिस और प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला। संबंधित मामले में आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया प्रचलित है।

> नोट: युवक द्वारा लगाए गए आरोप उसके व्यक्तिगत कथन हैं। उनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित पक्षों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …