Breaking News

सात वर्षीय गुमशुदा बालक को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को सात वर्षीय गुमशुदा बालक को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, बालक के गुम होने की सूचना मिलते ही उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बालक को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …