Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में पितृविहीन 20 छात्र-छात्राओं को मिली निःशुल्क पुस्तकें*

Spread the love

*

बिसौली-शिक्षा के साथ सेवा का संदेश देते हुए सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत पितृविहीन 20 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें एवं संपूर्ण कोर्स सामग्री वितरित की। साथ ही आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर चार विद्यार्थियों के विद्यालय शुल्क में भी 400-400 रुपये की आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री राजकुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं होता। उन्होंने लाभार्थी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे मन लगाकर अध्ययन करें,कड़ी मेहनत से अपना और विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय प्रशासन भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों की हर संभव मदद करता रहेगा।
विद्यालय की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है।
कार्यक्रम में सरवस्ती समाज सेवक शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य संजय उपाध्याय ,नीरज चौहान, विपलव भारती, प्रवीण मिश्रा, प्रवीण मिश्रा,अश्वनी शर्मा, अनमोल उपाध्याय सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।संचालन रामौतार मौर्य ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया संवाद में टीएमयू के स्टुडेंट्स स्पोर्ट्स के प्रति जोश से लबरेज

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी …