Breaking News

कछला गंगा घाट पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बदायूं। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16 मार्च से 31 मार्च) के अंतर्गत जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में कछला गंगा घाट पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, क्विज, निबंध, गंगा स्वच्छता रैली, श्रमदान एवं जागरूकता गोष्ठी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश सिंह राठौर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में गंगा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गंगा समग्र, होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन, एचपी इंटरनेशनल हायर एजुकेशन बदायूं एवं डॉ. बी.आर. आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पड़ौआ के छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस दौरान डीपीओ नमामि गंगे द्वारा प्रतिभागियों एवं अतिथियों को टी-शर्ट वितरित की गई। गंगा समग्र की प्रांतीय संयोजक श्रीमती सीमा चौहान ने सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई।
गंगा स्वच्छता रैली का शुभारंभ नगर पंचायत से किया गया, जिसे गंगा समग्र के जिला संयोजक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली नगर पंचायत से होते हुए कछला गंगा घाट तक पहुंची, जहां लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में कछला गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. बी.आर. आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, ओम सिंघानिया, पुष्कर, चंदन सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार राठौर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा स्वच्छता के प्रति जन-जन में जागरूकता फैलाना रहा, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!