Breaking News

कम्पोजिट विद्यालय पपगांव में कक्षा 8 के छात्रों को दी भावभीनी विदाई

Spread the love

बिसौली। कम्पोजिट विद्यालय पपगांव में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झंडियों, गुब्बारों और आकर्षक रंगोली से सजाया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्सवपूर्ण रहा।
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, लोकनृत्य, नाटक एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कक्षा 6 व 7 के विद्यार्थियों—अनुष्का, कोमल, दीक्षा, शैरीन वी, गौरव, क्रांति, लक्ष्मी आदि ने कक्षा 8 के छात्रों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षा के माध्यम से जीवन के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर अजय शंखधार, शेर मोहम्मद, हरिराज सिंह, सीमा सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …