Breaking News

कछला वृद्धाश्रम में आत्मनिर्भरता की पहल, वरिष्ठ नागरिकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Spread the love

बदायूं। भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्य योजना (SAPSC) के तहत कछला स्थित नवजीवन वृद्धाश्रम में विभिन्न स्वरोजगार एवं कौशल विकास गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 17 मार्च से 22 मार्च तक चल रहे इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को जूट उत्पाद, टोकरी बुनाई, वस्त्र निर्माण एवं हस्तशिल्प (क्राफ्ट, अगरबत्ती व लिफाफा निर्माण) का प्रशिक्षण देकर उन्हें व्यस्त रखने के साथ आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 मार्च को रामबाबू (बबलू) द्वारा सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे आश्रम का वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं दोपहर 3 बजे आवास विकास स्थित ब्रह्म कुमारीज आश्रम की दीदी द्वारा वृद्धजनों को ध्यान के माध्यम से मन को शांत रखने के उपाय बताए गए।
कार्यक्रम में गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय के प्रोफेसर विशाल दूबे, डॉ. राजेश कुमार त्रिपाठी, छात्र-छात्राएं, नवजीवन वृद्धाश्रम के मैनेजर प्रदीप कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक संस्था संकल्प सोशल वेलफेयर सोसायटी के मैनेजर प्रेम सिंह चौहान, महेश सिंह रावत, नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!