Breaking News

नवोदय परीक्षा में अक्षय सक्सेना का कमाल, 93.75 अंक के साथ पाई 9वीं रैंक

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के प्राथमिक विद्यालय पालपुर के छात्र अक्षय सक्सेना ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.75 अंक हासिल कर 9वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अक्षय सक्सेना, पुत्र विनोद सक्सेना, शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। वह पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने के साथ-साथ शिक्षकों के प्रति विनम्र व्यवहार के लिए भी जाना जाता है और कक्षा में हमेशा अव्वल स्थान प्राप्त करता रहा है।
उन्होंने बताया कि अक्षय ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर टॉप-10 में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
उल्लेखनीय है कि अक्षय की बहन सृष्टि सक्सेना भी पहले नवोदय परीक्षा उत्तीर्ण कर रसूलपुर गन्नौर में प्रवेश ले चुकी हैं, जिससे परिवार में शिक्षा का माहौल स्पष्ट झलकता है।
अक्षय की इस सफलता पर शिक्षक धीरज सागर, अहीबरन सिंह यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने हर्ष जताते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …